Showing posts with label हमेशा साथ मचान. Show all posts
Showing posts with label हमेशा साथ मचान. Show all posts

10 March 2025

बिहार के पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में "मचान" मुख्यालय का उद्घाटन। किसान, मजदूर, प्रवासी, व्यवसायी, महिलाएं और युवाओं को अब अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान मिलेगा।



बिहार के पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में "मचान" मुख्यालय का उद्घाटन। किसान, मजदूर, प्रवासी, व्यवसायी, महिलाएं और युवाओं को अब अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान मिलेगा।

मचान 

‘आपका सम्मान - आपका सहयोंग - आपका कल्याण’

































 









07 March 2025

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन जिला परिषद सभागार में किया गया,

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन जिला परिषद सभागार में किया गया, जिसका नेतृत्व ‘बेटी बचाओ अभियान’ के निर्देशक अमन कुमार राज, देवेंद्र कुमार सिंह, तेजस्वी कुमार और उनके टीम ने शानदार आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में ‘मचान’ संगठन की ओर से मैं और महिला पदाधिकारी ने प्रतिनिधित्व किया। इसमें महिलाओं की शिक्षा, स्वावलंबन और अधिकारों पर विशेष जोर दिया गया।

महिला सशक्तिकरण समाज की रीढ़ है। इस मौके पर महिलाओं को शिक्षा, कौशल विकास और आर्थिक स्वतंत्रता की ओर बढ़ाने पर बल दिया गया। साथ ही, यह संकल्प लिया गया कि हर बेटी को सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर मिलें, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।














 

30 January 2025

मचान संगठन ने चम्‍पारण मोतिहारी जिले के सभी गांवों, पंचायतों और प्रखंडों में नि:शुल्क मचान मेडिकल कैम्प (चिकित्सा शिविर) का आयोजन किया जा रहा।

 मचान संगठन ने चम्‍पारण मोतिहारी जिले के सभी गांवों, पंचायतों और प्रखंडों में नि:शुल्क मचान मेडिकल कैम्प (चिकित्सा शिविर) का आयोजन किया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य गरीब, असहाय, प्रवासी, किसान, मजदूर, महिलाएं और युवाओं को मुफ्त और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। कैम्प में प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम मरीजों का इलाज करेगी, साथ ही सभी प्रकार की स्वास्थ्य जाँच और आवश्यक दवाइयां नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी। गंभीर मामलों के लिए मरीजों को मुजफ्फरपुर या मोतिहारी के जिला अस्पताल में रेफर करने की व्यवस्था भी की गई है। मचान संगठन की टीम 24 घंटे, 365 दिन जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहती है। यह पहल समाज के कमजोर और वंचित वर्ग को चिकित्सा सहायता प्रदान करने के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।



25 January 2025

सुंदरपट्टी, पकड़ीदयाल में “मचान” संगठन के तहत एक नि:शुल्क मेडिकल कैंप

सुंदरपट्टी, पकड़ीदयाल में “मचान” संगठन के तहत एक नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में “मचान” संगठन के डॉक्टरों की टीम ने गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों का मुफ्त इलाज किया और मुफ्त दवाइयाँ भी दीं।

कैंप में डॉक्टर विवेक कुमार और डॉक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएँ दी गईं। सिप्ला कंपनी के ब्रीथ फ्री एजुकेटर सोनू कुमार ने भी इस आयोजन में सहयोग किया। बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं और अन्य मरीजों की जाँच और इलाज किया गया।

सुंदरपट्टी पकड़ीदयाल के लोगों ने इस कैंप में बड़ी संख्या में भाग लिया और इसका लाभ उठाया। “मचान” संगठन का यह प्रयास स्थानीय समुदाय के स्वास्थ्य में सुधार लाने और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए किया गया, और यह आगे भी जारी रहेगा।


23 January 2025

दुलमा पंचायत, मधुबन के 20 वर्षीय प्रवासी युवक ‘राहुल कुमार’ का कल रात बंगलौर में दुखद निधन

दुलमा पंचायत, मधुबन के 20 वर्षीय प्रवासी युवक ‘राहुल कुमार’ का कल रात बंगलौर में दुखद निधन हो गया। उनके असहाय पिता लक्ष्मण साह जी, मां और परिवार से मिलने हम सभी  गाँव पहुंचे।
मृत राहुल का कर्नाटक में पोस्टमार्टम करवाकर शव को जल्द से जल्द उनके गांव, चंपारण (बिहार) भेजने और परिवार को सौंपने की व्यवस्था की जा रही है। 
बंगलौर, कर्नाटक पुलिस की मदद से घटना की जांच हो ताकि सच्चाई सामने आए और दोषियों को सजा मिले। और शोक परिवार को सरकारी और  कंपनी से उचित मुआवज़ा मिले ताकि वृद्ध माता-पिता अपने आगे जीवन के लिए कुछ कर सकें।
पूरी मजबूती के साथ हम सभी दुखी परिवार के साथ खड़े है।




11 January 2025

मचान संगठन के तत्वावधान में बड़ापाकर ग्राम, दुल्हूमा, मधुबन में एक नि:शुल्क मेडिकल कैंप

 “मचान” संगठन के तत्वावधान में बड़ापाकर ग्राम, दुल्हूमा, मधुबन में एक नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में “मचान” संगठन के डॉक्टरों की टीम ने गरीब, जरूरतमंद, और असहाय लोगों का मुफ्त इलाज किया एवम दवा वितरण किया गया।

कैंप में डॉक्टर विवेक कुमार और डॉक्टर रणवीर सहनी के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएँ प्रदान की गईं। सिप्ला कंपनी ब्रीथ फ्री एजुकेटर कुंदन कुमार ने भी इसमें सक्रिय भूमिका निभाई। कैंप में बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं और अन्य मरीजों की जाँच और इलाज किया गया।

साथी में - अध्यक्ष दीपलाल साह, रामपुकार जी सरपंच साहब, सुजीत शाह वार्ड सदस्य, भिकारी साह, मुन्ना जी, सुनील कुमार, मनोज गुप्ता, विक्रांत प्रताप जी, कुणाल भूषण, मोतीलाल कुसवाहा, आकाश कुमार, इत्यादि।

इस आयोजन में दुलमा और भेलाव मधुबन के स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और इस पहल का लाभ उठाया। “मचान” संगठन द्वारा यह प्रयास स्थानीय समुदाय के स्वास्थ्य में सुधार और जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाती है और आगे भी उठाते रहेगी।



09 January 2025

मधुबन भेलवा पंचायत के वार्ड नंबर 5 के गरीब मजदूर जगरनाथ सहनी उर्फ योगी जी के पिता मीठा सहनी जी का आज सुबह ठंड के कारण निधन हो गया

मधुबन भेलवा पंचायत के वार्ड नंबर 5 के गरीब मजदूर जगरनाथ सहनी उर्फ योगी जी के पिता मीठा सहनी जी का आज सुबह ठंड के कारण निधन हो गया। उनका परिवार गहरी गरीबी में जी रहा है, और उनके पास गुजर-बसर के लिए जमीन का एक टुकड़ा भी नहीं है। परिवार में सिर्फ एक ही कमाने वाला है, जो बड़ी मुश्किल से सभी का पेट पाल रहा है।

मचान संगठन के प्राधिकारी रणवीर सहनी जी की मदद से मीठा सहनी जी का अंतिम संस्कार किया गया। संगठन ने भरोसा दिया है कि आगे भी जरूरत पड़ने पर वह इस परिवार की मदद करेगा।


09 October 2024

मजदूर मुनीलाला राम जी के बड़े पुत्र प्रवासी अजय कुमार राम जी की बेंगलुरु में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई

पूर्वी चंपारण के मधुबन के माधोपुर निवासी मजदूर मुनीलाला राम जी के बड़े पुत्र प्रवासी अजय कुमार राम जी की बेंगलुरु में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। प्रवासी अजय कुमार राम परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे, वे अपने पीछे गर्भवती पत्नी, छोटे भाई-बहन और असहाय माता-पिता को छोड़ गए हैं। “मचान” साथियों के साथ शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और उनका दर्द बांटने तथा हरसंभव मदद करने की कोशिश की। सरकार प्रवासियों की मदद नहीं करती, बड़े शहरों में ठेकेदार, कंपनियां और मालिक अपनी ताकत का इस्तेमाल कर उन्हें कमजोर और असहाय समझकर मामले को दबा देते हैं।।



20 September 2024

किसान राम विलाश सहनी जी का कल आग लगने से घर जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई है

मधुबन दिहुटोला से “किसान राम विलाश सहनी जी का आग लगने से घर जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई है।” स्पॉट पर जाकर पीड़ित परिवार से मिला, दर्द बाटने के प्रयास किया और सामर्थ्य अनुसार मदद पहुँचाने का काम किया।
सहनी जी को लाखों का नुकसान हुआ है, हम सब की मांग है प्रशासन और सरकार उन्हें अविलंब मदद मुहैया कराए।