Showing posts with label HELP Through Foundatiom. Show all posts
Showing posts with label HELP Through Foundatiom. Show all posts

30 January 2025

मचान संगठन ने चम्‍पारण मोतिहारी जिले के सभी गांवों, पंचायतों और प्रखंडों में नि:शुल्क मचान मेडिकल कैम्प (चिकित्सा शिविर) का आयोजन किया जा रहा।

 मचान संगठन ने चम्‍पारण मोतिहारी जिले के सभी गांवों, पंचायतों और प्रखंडों में नि:शुल्क मचान मेडिकल कैम्प (चिकित्सा शिविर) का आयोजन किया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य गरीब, असहाय, प्रवासी, किसान, मजदूर, महिलाएं और युवाओं को मुफ्त और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। कैम्प में प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम मरीजों का इलाज करेगी, साथ ही सभी प्रकार की स्वास्थ्य जाँच और आवश्यक दवाइयां नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी। गंभीर मामलों के लिए मरीजों को मुजफ्फरपुर या मोतिहारी के जिला अस्पताल में रेफर करने की व्यवस्था भी की गई है। मचान संगठन की टीम 24 घंटे, 365 दिन जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहती है। यह पहल समाज के कमजोर और वंचित वर्ग को चिकित्सा सहायता प्रदान करने के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।



11 January 2025

मचान संगठन के तत्वावधान में बड़ापाकर ग्राम, दुल्हूमा, मधुबन में एक नि:शुल्क मेडिकल कैंप

 “मचान” संगठन के तत्वावधान में बड़ापाकर ग्राम, दुल्हूमा, मधुबन में एक नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में “मचान” संगठन के डॉक्टरों की टीम ने गरीब, जरूरतमंद, और असहाय लोगों का मुफ्त इलाज किया एवम दवा वितरण किया गया।

कैंप में डॉक्टर विवेक कुमार और डॉक्टर रणवीर सहनी के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएँ प्रदान की गईं। सिप्ला कंपनी ब्रीथ फ्री एजुकेटर कुंदन कुमार ने भी इसमें सक्रिय भूमिका निभाई। कैंप में बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं और अन्य मरीजों की जाँच और इलाज किया गया।

साथी में - अध्यक्ष दीपलाल साह, रामपुकार जी सरपंच साहब, सुजीत शाह वार्ड सदस्य, भिकारी साह, मुन्ना जी, सुनील कुमार, मनोज गुप्ता, विक्रांत प्रताप जी, कुणाल भूषण, मोतीलाल कुसवाहा, आकाश कुमार, इत्यादि।

इस आयोजन में दुलमा और भेलाव मधुबन के स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और इस पहल का लाभ उठाया। “मचान” संगठन द्वारा यह प्रयास स्थानीय समुदाय के स्वास्थ्य में सुधार और जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाती है और आगे भी उठाते रहेगी।



09 January 2025

मधुबन भेलवा पंचायत के वार्ड नंबर 5 के गरीब मजदूर जगरनाथ सहनी उर्फ योगी जी के पिता मीठा सहनी जी का आज सुबह ठंड के कारण निधन हो गया

मधुबन भेलवा पंचायत के वार्ड नंबर 5 के गरीब मजदूर जगरनाथ सहनी उर्फ योगी जी के पिता मीठा सहनी जी का आज सुबह ठंड के कारण निधन हो गया। उनका परिवार गहरी गरीबी में जी रहा है, और उनके पास गुजर-बसर के लिए जमीन का एक टुकड़ा भी नहीं है। परिवार में सिर्फ एक ही कमाने वाला है, जो बड़ी मुश्किल से सभी का पेट पाल रहा है।

मचान संगठन के प्राधिकारी रणवीर सहनी जी की मदद से मीठा सहनी जी का अंतिम संस्कार किया गया। संगठन ने भरोसा दिया है कि आगे भी जरूरत पड़ने पर वह इस परिवार की मदद करेगा।


28 February 2024

नागेन्द्र प्रसाद जी की नेपाल में असामयिक मृत्यु हो गयी



मधुबन टकसरी के नागेन्द्र प्रसाद जी की नेपाल में असामयिक मृत्यु हो गयी। अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चे और पत्नी भी छोड़ गये। अब उनके परिवार में एकमात्र देखभाल करने वाली उनकी असहाय पत्नी ही हैं। दुख की इस घड़ी में टीम के मित्रों के साथ मिलकर दुख को कम करने का प्रयास किया और आर्थिक मदद की गई।



बच्चों की आगे की पढ़ाई न रुके और जहां भी हमारी आवश्यक हो शोकाकुल परिवार को, बेझिझक हमारी टीम से संपर्क करने का आग्रह किया।

साथियों में- दीपलाल शाह, कुणाल भूषण, अजय कौशिक, गगनदेव प्रसाद, बैद्यनाथ प्रसाद, कुंदन साहू, विक्रांत कुमार, चंदन कुमार, अजय कुमार, अमन साहू, सुनील कुमार, राजेश कुमार, रामलोचन शाह, मोतीलाल कुशवाह, इत्यादि।

28 January 2024

अशर्फी साह जी के पुत्र छोटू साह, उम्र 22-23 वर्ष नामक युवक की असामयिक एवं दु:खद मृत्यु हो गयी

मधुबन के लोहरगावां गांव के अशर्फी साह जी के पुत्र छोटू साह, उम्र 22-23 वर्ष नामक युवक की असामयिक एवं दु:खद मृत्यु हो गयी। मृतक युवक अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चे, एक ढाई माह और दूसरा 2 साल की बच्ची और अपनी असहाय पत्नी को छोड़ गए है। घर चलाने वाले आखिरी आदमी के रूप में बूढ़े पिता बचे हैं। दुख की इस घड़ी में टीम के साथियों के साथ मिलने आया और यथासंभव आर्थिक मदद की और बच्चे की शिक्षा की जिम्मेदारी उठायी जाएगी। साथियों में- दीपलाल शाह, कुणाल भूषण, अजय कौशिक, कुंदन साहू, विक्रांत कुमार, चंदन कुमार, अजय कुमार, अमन साहू, सुनील कुमार, राजेश कुमार, रामलोचन शाह, मोतीलाल कुशवाह, इत्यादि।







18 February 2023

कुणाल केयर फाउंडेशन टीम के तरफ से शादी "निकाह" में उपहार

मोहमद इम्तेयाज़ मिया भाई के छोटी बेटी के शादी "निकाह" में  कुणाल केयर फाउंडेशन टीम के तरफ से रेफ्रिजेटर उपहार और आशीर्वाद दिया गया. 


फाउंडेशन के सदस्य कुंदन कुमार जी और मोतीलाल कुशवाहा जी 




08 January 2023

6 महीने के एक छोटे से बच्चे "सावन सोनी" के दिल का ऑपरेशन होना है|

 6 महीने के एक छोटे से बच्चे "सावन सोनी" के दिल का ऑपरेशन होना है, मुंबई के एक अस्पताल में। डॉक्टरों ने पैसे जमा करने और जल्द से जल्द ऑपरेशन करने के लिए बहुत कम समय दिया है। बच्चे के पिता मनोज पासवान जी मोबाइल नंबर- +918425006792 हरिनारायणपुर, मधुबन, पूर्वी चंपारण के रहने वाले हैं। फाउंडेशन के चेयरमैन कुणाल भूषण जी, समाजसेवक कुंदन कुमार जी उर्फ़ यश ने हर संभव मदद करने की कोशिश की। फाउंडेशन के ओर से सहायता राशी दिया गया। ताकि तत्काल इलाज़ शुरू किया जा सके, आगे भी हर संभव मदद मिलता रहेगा।

अगर आप भी अपना मदद देना चाहते है तो बच्चे के पिता जी को डायरेक्ट PayPhone या GooglePay “ NO NEED NOW “ इस नंबर पे भेज सकते है।
प्रार्थना करते हैं कि बच्चा जल्द से जल्द पूरी तरह ठीक हो जाए।