Showing posts with label Introduction Of Machan. Show all posts
Showing posts with label Introduction Of Machan. Show all posts

14 April 2025

मधुबन प्रखंड की सभी नई पंचायतों के साथियों को दिल से धन्यवाद, मचान पर विश्वास जताने के लिए।

मधुबन प्रखंड की सभी नई पंचायतों के साथियों को दिल से धन्यवाद, मचान पर विश्वास जताने के लिए।

हमें उम्मीद है कि आप मचान के उद्देश्य और मुहिम को गांव-गांव, मजदूरों, किसानों, प्रवासियों, महिलाओं और छोटे व्यापारियों तक पहुंचाएंगे, ताकि सभी संगठित और सुरक्षित रह सके।
जय भीम - जय संविधान

मचान संगठन का विस्तार की सूची


० प्रवासी अध्यक्ष - दिलशाद आलम साहब
० प्रवासी उपाध्यक्ष - संदीप कुमार जी
० जिला सचिव - विकेश कुमार जी
० मधुबन नगर अध्यक्ष - अमरकांत कुमार जी
० मधुबन प्रखंड उपाध्याक्ष - दीपक पंडित जी
० कोइलहरा पंचायत अध्यक्ष - कमिन्द्र कुमार जी
० तालीमपुर पंचायत अध्यक्ष - दीपक राम जी
० बाजितपुर पंचायत अध्यक्ष- छोटेलाल साह जी
० नौरंगिया पंचायत अध्यक्ष- रामदेव प्रसाद जी
० दुलमा पंचायत अध्यक्ष- सुनील कुमार जी








10 March 2025

बिहार के पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में "मचान" मुख्यालय का उद्घाटन। किसान, मजदूर, प्रवासी, व्यवसायी, महिलाएं और युवाओं को अब अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान मिलेगा।



बिहार के पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में "मचान" मुख्यालय का उद्घाटन। किसान, मजदूर, प्रवासी, व्यवसायी, महिलाएं और युवाओं को अब अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान मिलेगा।

मचान 

‘आपका सम्मान - आपका सहयोंग - आपका कल्याण’

































 









30 January 2025

मचान संगठन ने चम्‍पारण मोतिहारी जिले के सभी गांवों, पंचायतों और प्रखंडों में नि:शुल्क मचान मेडिकल कैम्प (चिकित्सा शिविर) का आयोजन किया जा रहा।

 मचान संगठन ने चम्‍पारण मोतिहारी जिले के सभी गांवों, पंचायतों और प्रखंडों में नि:शुल्क मचान मेडिकल कैम्प (चिकित्सा शिविर) का आयोजन किया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य गरीब, असहाय, प्रवासी, किसान, मजदूर, महिलाएं और युवाओं को मुफ्त और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। कैम्प में प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम मरीजों का इलाज करेगी, साथ ही सभी प्रकार की स्वास्थ्य जाँच और आवश्यक दवाइयां नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी। गंभीर मामलों के लिए मरीजों को मुजफ्फरपुर या मोतिहारी के जिला अस्पताल में रेफर करने की व्यवस्था भी की गई है। मचान संगठन की टीम 24 घंटे, 365 दिन जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहती है। यह पहल समाज के कमजोर और वंचित वर्ग को चिकित्सा सहायता प्रदान करने के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।



28 September 2024

मचान - मचान - मचान

 मचान   -   मचान   -   मचान

चंपारण की पावन धरती से "मचान" सामाजिक संगठन की गर्वित और क्रांतिकारी शुरुआत हुई है, जो किसानों, मजदूरों, प्रवासियों और व्यवसायियों की बुलंद आवाज़ बनेगा। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की 117वीं जयंती के प्रेरणादायक अवसर पर इस संगठन की नींव रखी गई है, जो बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और भगत सिंह की क्रांतिकारी विचारधारा से प्रेरित होकर समाज के वंचित, शोषित और पीड़ित वर्गों के उत्थान, सम्मान और कल्याण के लिए समर्पित रहेगा। "मचान" हर चुनौती का सामना करते हुए, सड़क से सदन तक न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए सदैव तैयार रहेगा।

"मचान" संगठन महिलाओं और युवाओं को समाज में बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए दृढ़ता से संघर्ष करेगा। यह संगठन अदृश्य दकियानूसी और अवैज्ञानिक कुरीतियों को जड़ से मिटाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। मचान का लक्ष्य एक न्यायसंगत और प्रगतिशील समाज का निर्माण करना है, जहां हर वर्ग और व्यक्ति को समान अवसर और सम्मान मिल सके।